VISITORS

0 1 7 8 4 0

July 26, 2026 3:05 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा

झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए जंतर मंतर पर छात्रों ने मनाया जश्न

शब्द अग्नि / नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सरकार को सौंपा अपना इस्तीफा NEET पेपर लीक के बाद राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन के बाद देश भर के छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग कर रहे थे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की बड़ी जीत माना जा रहा है भी देश भर के छात्रों में खुशी का माहौल है

इस्तीफे के बाद क्या कहा धर्मेंद्र प्रधान ने

 देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सूत्रों की मानें तो इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने एक गहरी सांस ली और कहा, जितने पर्चे पांच साल में लीक नहीं हुए, उससे ज्यादा तो मेरे बाल सफेद हो गए। अब और ‘ऑल इंडिया पेपर्स’ का जवाब देते-देते मेरी खुद की मार्कशीट खराब हो रही है।

 

शिक्षा मंत्रालय से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री जी को राहत की सांस लेते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने अपना फोन ‘एरोप्लेन मोड’ पर डाल दिया है ताकि कोई छात्र उनसे यह न पूछ सके कि सर, अगली परीक्षा की तारीख कब आएगी और पेपर व्हाट्सएप पर कब मिलेगा?”

शिक्षण संस्थानों ने की छुट्टी की घोषणा

इस्तीफे की खबर सुनते ही देशभर के कोचिंग संस्थानों ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। कई कोचिंग संचालकों को यह कहते सुना गया, *”पुराने मंत्री जी के साथ एक ट्यूनिंग बन गई थी, अब नए मंत्री आएंगे तो दोबारा यह समझना पड़ेगा कि किस परीक्षा का री-एग्जाम कब करवाना है।”*

सोशल मीडिया में मचा धमाल

इधर, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। छात्रों का कहना है कि मंत्री जी ने तो परीक्षा से पहले ही ‘इस्तीफा’ दे दिया, काश उन्हें भी ऐसा कोई विकल्प मिलता! फिलहाल, सरकार नए शिक्षा मंत्री की तलाश कर रही है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि नए मंत्री का चयन भी ‘ओएमआर शीट’ और ‘नेगेटिव मार्किंग’ के जरिए ही किया जाएगा।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर