VISITORS

0 1 0 1 4 3

June 9, 2026 12:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 12:17 am

कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल इकाई सिंगरौली के जिला अध्यक्ष हिमांशु पाठक के नेतृत्व में जिले के उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं एवं समिति कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी एवं विक्रेता उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों एवं विक्रेताओं ने वर्षों से लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि जिले की कई समितियों में पिछले 7 से 8 माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सभी लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने एवं भविष्य में नियमित वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मां की।

प्रति क्विंटल 2 किलो घटती स्वीकृत की जाए 

महासंघ ने एरियर भुगतान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीवाई) अंतर्गत खाद्यान्न वितरण के एवज में तीन वर्षों से लंबित कमीशन राशि का भुगतान, समितियों को प्राप्त प्रबंधकीय अनुदान राशि के वितरण तथा राशन वितरण में होने वाली क्षति की भरपाई के लिए प्रति क्विंटल 2 किलो घटती स्वीकृत किए जाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को कुशल श्रमिक का दर्जा प्रदान कर कलेक्टर दर पर मानदेय दिए जाने की मांग की गई। साथ ही शासन द्वारा स्वीकृत 3 हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय की लंबित राशि का भुगतान कराने की भी मांग रखी गई।

मांगो का समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी 

महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन स्तर से 54 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्राने के बावजूद जिले के विक्रेताओं को अब तक उसका भुगतान नहीं किया गया है। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जा सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की, उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा, जिला खाद अधिकारी गुंजरी लाल तिवारी तथा नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक सिंगरौली पी.सी. चंद्रवंशी को मांगों के निराकरण हेतु अवगत कराया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर