VISITORS

0 1 7 7 6 6

July 24, 2026 9:12 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जय गुरुदेव उत्थान संस्था को मिला सम्मान

शब्द अग्नि / सचिन जैन 

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवांकुर जय गुरुदेव उत्थान संस्था, बैतूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए संस्था को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर, एसडीएम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, रश्मि साहू एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्थिति रही।संस्था द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए विशेष पर्यावरण गीत को भी सराहना मिली। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल, नीम, वट, बेल, आंवला एवं आम जैसे देशी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर