VISITORS

0 1 0 1 4 3

June 9, 2026 12:16 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 12:16 am

रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश

मुख्य सचिव ने चंबल संभाग के कलेक्टर-एसपी को वीसी में दिये निर्देश

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / मुख्य सचिव अनुराग जैन ने चंबल संभाग के कलेक्टर्स एवं एसपी के साथ आयोजित वीसी के दौरान निर्देश दिये कि श्योपुर, भिण्ड एवं मुरैना जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन पर पूर्णतया रोक लगाई जाये तथा अवैध उत्खनन करने वालों पर कडी कानूनी कार्यवाही की जाये, बगैर नंबर के वाहनों को जब्त किया जायें तथा अवैध परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी बढाई जायें, इस दौरान उन्होने अभी तक किये गये विभिन्न उपायो की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि चंबल अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी सहित अन्य नदियों से निकलने वाली रेत को पूरी तरह से रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये तथा चैकिंग नाके बनाये जायें। जिला स्तर पर कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ समन्वय के साथ कार्यवाही करें तथा पुलिस, परिवहन, खनिज, राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा निगरानी बढाई जायें। इस अवसर पर ग्वालियर कमिश्नर मनोज खत्री, चंबल कमिश्नर सुरेश कुमार सहित भिण्ड, मुरैना के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ आदि मौजूद रहें।

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर भी कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायें तथा नदियों से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जायें। रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर भी कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। नदियों के आसपास जहां भी डम्प कर रखी गई हो वहा रेत का विनिष्टीकरण किया जायें।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर