सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह में कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मान
शब्द अग्नि / बैतूल। सर्व यादव समाज बैतूल द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर और एसपी ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाज की होनहार छात्रा सोनाक्षी यादव को कक्षा 10वीं में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सोनाक्षी के पिता राजेश यादव और माता कीर्ति यादव ने इसे परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया, समारोह में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित अतिथियों ने सोनाक्षी यादव को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
Author: Shabd Agni
.